पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अदालत ने किया नंबरदार को तलब

अदालत ने किया नंबरदार को तलब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | अदालतने नंबरदारी का फर्जी लाइसेंस रखने और अपने आपको नंबरदार बताकर लोगों के साथ छल करने के आरोप में एक व्यक्ति को धोखाधड़ी की धारा के तहत समन किया है। संदलखेड़ी निवासी ब्रजेश ने अदालत में अपील दायर की थी कि संदलखेड़ी एक व्यक्ति अपने आपको नंबरदार बताता है। उसने नंबरदारी का फर्जी लाइसेंस भी बनवाया हुआ है, जिस पर 15 नवंबर 1995 तारीख अंकित है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जेएमआईसी हिमांशु सिंह ने नंबरदार को तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी।