पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन नहीं मिला तो मंत्री विज से लगाएंगे गुहार

वेतन नहीं मिला तो मंत्री विज से लगाएंगे गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^कर्मचारियों का वेतन एमओ साहब को दे रखा है। इस बारे में मेरी उनसे बात हुई थी। वेतन की बिल को पास कराने के लिए ट्रेजरी में भेजा हुआ है। जल्द ही कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा। डॉ.आदित्य स्वरूप गुप्ता, सीएमओ,सिविल अस्पताल, कैथल।

भास्कर न्यूज | कैथल

सिविलअस्पतालमें नियुक्त कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन मिलने से रोष व्याप्त है। उन्होंने ठेकेदार अस्पताल के डॉक्टरों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। वेतन देने पर रिश्वत मांगें जाने और नौकरी से हटाने की धमकी की बात कही। वे वेतन को लेकर बार-बार ठेकेदार, एमओ एसएमओ से मिल चुके हैं, पर इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो वे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अपनी समस्या सुनाने जाएंगे।

कर्मचारी विक्रम सिंह, सुमेर, सुरेश, रामेश, राममेहर, अजय, शुभम, संजीव, जनक, सुरजीत, धर्मबीर, मितेंद्र, कृष्ण, राजेश बलविंद्र ने बताया कि पिछले पांच महीने से 34 कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। जुलाई महीने का वेतन उन्हें दीपावली पर दिया गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें न्यूनतम मजदूरी 8100 रुपए नहीं दी जा रही है। जब उन्हें वेतन मिलता है तो हस्ताक्षर 8100 रुपए पर होते हैं और उन्हें कम दिए जाते हैं। किसी भी प्रकार की आवाज उठाने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिए जाने की धमकी दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ठेकेदार मिलकर उनका शोषण कर रहे हैं। मौजूदा वेतन लेने के लिए वे उनसे एक हजार रुपए प्रतिमाह रिश्वत के तौर पर मांग रहे हैं। मजदूर आदमी होने पर उन्हें दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हुए हैं। ऐसे में उन्हें लगातार पांच माह तक वेतन मिलने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन से कर्मचारियों ने जल्द ही वेतन दिए जाने की मांग की।