- Hindi News
- बिशनगढ़ गामड़ी में कच्ची गलियां, जाम है सीवरेज
बिशनगढ़ गामड़ी में कच्ची गलियां, जाम है सीवरेज
कमलेश ने बताया कि गली का सीवरेज पिछले 15 दिनों से जाम पड़ा है। गंदा पानी गली में बह रहा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सबसे ज्यादा समस्या उनकी गली में है।
अमरजीत ने कहा कि पूरे कैथल शहर का सुधार हो चुका है। लेकिन बिशनगढ़ गामड़ी आज भी विकास के मामले में काफी पिछड़ी हुई है। नगरपरिषद के अधिकारियों को गामड़ी की गलियों को भी पक्का करवाना चाहिए।
महिला बोहती देवी ने कहा कि सारे शहर में गलियां ब्लॉक की बन चुकी हैं, लेकिन बिशनगढ़ गामड़ी की गलियां आज भी कच्ची पड़ी है। थोड़ी सी बरसात होने पर कीचड़ होता जाता है। महिला और बच्चों को कीचड़ के कारण ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महिला संतोष ने बताया कि इस गली में सीवरेज की लाइन तो बिछाई गई है, लेकिन इसका लेवल सही नहीं है। इसी कारण आए दिन सीवरेज जाम रहता है। जनस्वास्थ्य विभाग नगरपरिषद में कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
महिला विद्या ने कहा कि वे पिछले बीस सालों से यहां पर रह रहे हैं। चुनाव से पहले गली पक्की करने का आश्वासन दिया था। लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद गली को पक्का नहीं किया गया है। जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अमरजीत
कमलेश
विद्या
संतोष
बोहती
भास्कर न्यूज | कैथल
वार्डनंबरपांच बिशनगढ़ गामड़ी में गलियां कच्ची पड़ी और पिछले कई दिनों से सीवरेज जाम है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सीवरेज जाम होने से सबसे ज्यादा परेशानी रही है। वार्ड की महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सीवरेज की सफाई करने की मांग की है।