पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज प्रताड़ना के आरोप में चार पर केस

दहेज प्रताड़ना के आरोप में चार पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | सिटीथाना पुलिस को एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एक व्यक्ति पर गलत नजरों से देखने का भी आरोप है। विवाहिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को न्यू अनाज मंडी डेहा बस्ती निवासी महिला रेखा ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी टीक निवासी राजेश के साथ 25 नवंबर 2012 में की थी। शादी के समय अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा। जब वह दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकी तो उससे मारपीट की जाने लगी। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि एक आरोपी उसे बुरी नीयत से ताकता रहता है। जांच अधिकारी एएसआई अजीत राय ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर विवाहिता के पति राजेश, शिमला, चतुरु बुरी नजर से देखने वाले मेवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।