- Hindi News
- 5,42,905 मीट्रिक टन जीरी पहुंची मंडियों में
5,42,905 मीट्रिक टन जीरी पहुंची मंडियों में
जीरीसीजनके दौरान सोमवार तक जिले की विभिन्न मंडियों एवं खरीद केंद्रों में 5 लाख 42 हजार 905 मीट्रिक टन जीरी की आवक हुई है। डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि कुल आवक में से सामान्य किस्म के जीरी की आवक 5 हजार 72 मीट्रिक टन, ग्रेड किस्म के जीरी की आवक 2 लाख 78 हजार 743 मीट्रिक टन, सरबती जीरी की आवक 610 मीट्रिक टन, मुच्छल जीरी की आवक 43 हजार 71 मीट्रिक टन तथा बासमती जीरी की आवक 2 लाख 15 हजार 409 मीट्रिक टन दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि जीरी की कुल आवक में से मिलरों द्वारा एक लाख 29 हजार 437 मीट्रिक टन, डीलरों द्वारा एक लाख 33 हजार 94 मीट्रिक टन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा एक लाख 7 हजार 792 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 81 हजार 913 मीट्रिक टन, एफसीआई द्वारा 242 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा 61 हजार 342 मीट्रिक टन तथा एग्रो द्वारा 29 हजार 85 मीट्रिक टन जीरी खरीदा गया है। सामान्य किस्म का जीरी 1360 रुपए प्रति क्विंटल, ग्रेड किस्म का जीरी 1400 रुपए प्रति क्विंटल, सरबती किस्म का जीरी 1600 रुपए से 1800 रुपये प्रति क्विंटल, मुच्छल किस्म का जीरी 1900 रुपए से 2350 रुपए प्रति क्विंटल तथा बासमती किस्म का जीरी 2200 रुपए से 3165 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया है।