पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेरी बेटी मेरा गौरव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबसे कम उम्र में जीता बेस्ट प्रोड्यूसर का अवार्ड

100 रुपए लेकर 2003 में मुंबई गई थी कैथल की नेहा बंसल

छोटी-बड़ी 10 फिल्मों में कर चुकी हैं लीड रोल

भास्करन्यूज| कैथल

हरियाणाकेकैथल से निकलकर फिल्म प्रोड्यूसर बनने तक का सफर करने वाली नेहा बंसल को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। नेहा ने बताया कि वह करीब 13 सालों से मुंबई में रह रही हैं। उसने अपने संघर्ष के बल पहले मॉडलिंग की, तब जाकर फिल्मों में मौका मिला। कैथल से 100 रुपए लेकर मुंबई गई थी।

मुंबईजाने से पहले मांगी थी मन्नत : नेहाबंसल हरियाणा पर एक धार्मिक फिल्म बनाने जा रही है। इस फिल्म की शुरुआत मार्च से होगी। नेहा ने बताया कि हिसार में मां बनभौरी से मुंबई जाने से पहले मन्नत मांगी थी। इसके बाद उन्होंने सोचा कि मां की महिमा का प्रचार किया जाए। फिल्म में सभी किरदार भी जिले से ही चुने जाएंगे। वो अब बनभोरी मंदिर सहित अन्य कई जगहों की लोकेशन को देखने के लिए जाएगी।

कैथल| रणबीरकपूर दीपिका पादुकोण के साथ कैथल की नेहा बंसल।

बतौर एक्ट्रेस कॅरियर की शुरुआत

नेहा13 साल पहले 2003 में मुंबई पहुंची थीं। उस समय उसके पास सिर्फ 100 ही थे। पैसे ना होने की वजह से कईं दिनों तक नेहा स्टेशन पर रहीं। नेहा ने अपने कॅरियर की शुरुआत बतौर एक्ट्रेस की थी। हिन्दी फिल्मों के साथ-साथ वह कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। नेहा बंसल को सबसे कम उम्र में बेस्ट प्रोड्यूसर का अवार्ड मिला है। यह अवार्ड उन्हें बीजेपी लीडर हैदर आजम ने दिया। 2014 में नेहा बंसल को शॉर्ट फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिल चुका है। नेहा आरकेएसडी कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद मुंबई चली गई थी। वो छोटी बड़ी 10 फिल्मों में लीड रोल कर चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...