पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मय्यड़ में जाट आरक्षण को लेकर रेलवे चौकस

मय्यड़ में जाट आरक्षण को लेकर रेलवे चौकस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसारकेमय्यड़ में जाट आरक्षण को लेकर जाट समाज के एक समूह की ओर से रेलवे ट्रैक जाम करने को देखते हुए रेलवे विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है।

रेलवे पुलिस कैथल ने शुक्रवार को मय्यड़ में जाट आरक्षण की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर पड़ाव डालने के बाद चौकसी अभियान चला दिया है। रेलवे पुलिस ने शनिवार को रेलवे स्टेशन से निकलने वाली हर ट्रेन की तलाशी ली। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके अलावा रेलवे ट्रैक पर पैदल पैट्रोलिंग की। रेलवे पुलिस ने अपने अधिकारियों के साथ पल-पल की जानकारी साझा की। दिनभर चले चौकसी अभियान के दौरान स्टेशन पर -जाने वाले यात्रियों पर भी नजर रखी गई। कलायत ग्योंग के क्षेत्र में रेलवे पुलिस ने खास नजर रखी। मालूम हो कि जाट आरक्षण को लेकर जाट समाज के एक समूह ने हिसार के मय्यड़ में रेलवे ट्रैक पर धरना दे दिया है। ऐसे में हिसार-दिल्ली, हिसार रेवाड़ी रेलमार्ग ठप हो गया।

रेलवे इंस्पेक्टर सत्यवीर ने बताया कि कुछ वर्ष पहले ग्योंग कलायत में कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक बाधित कर दिया था। मय्यड़ में रेलवे ट्रैक बाधित होने के कारण हमने यहां भी चौकसी बढ़ दी है। पैदल पेट्रोलिंग के अलावा ट्रेनों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों को पल-पल की जानकारी दी जा रही है।

जो आदेश आएंगे, लागू करेंगे

^रेलवेस्टेशन मास्टर रणधीर चौधरी ने कहा कि हिसार में रेलवे ट्रैक बाधित होने के कारण कैथल में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। फिलहाल अभी तक यहां सब शांतिपूर्ण चल रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जो ऊपर से आदेश आएंगे, उन्हें लागू किया जाएगा। रणधीरचौधरी स्टेशन मास्टर

खबरें और भी हैं...