पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेयरमैन चुनाव के लिए तैयार : धर्मवीर

चेयरमैन चुनाव के लिए तैयार : धर्मवीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामीनगरपरिषदमें चेयरमैन पद के सीधे चुनाव के लिए जनता के सहयोग एवं समर्थन से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। यह विचार अग्रवाल युवा सभा के चेयरमैन एवं इनेलो के वरिष्ठ नेता धर्मवीर कैमिस्ट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि पिछले समय से नगरपरिषद में जो घोटाला चल रहा है उसको उजागर करने के लिए एवं आगामी समय में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए चुनाव लड़ने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद में जनता का मान सम्मान नहीं किया जाता। अनावश्यक रूप से लोगों को तंग किया जाता है। बेहद जरूरी कार्य भी अनेक चक्कर काटने के बाद भी लटका दिए जाते हैं। जनता चाहती है कि वह प्रत्याशी चुनाव जीतकर आए जो हर समय लोगों के लिए उपलब्ध हो और हर वर्ग को अपने साथ लेकर चले।

इस अवसर पर उनके साथ कृष्ण बंसल, प्रवीण चौधरी, मनोज बंसल, जगदीश कोलिया, अशोक सिंगल, महेश सिंगल,शुभम गुप्ता राजीव गर्ग, मनोज सिंगला, अशोक गुप्ता, वीरेंद्र बिंदलिश टेकचंद सजूमा उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...