पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लड़कियों को शिक्षित करने के लिए स्वयंसेवकों ने किया जागरूक

लड़कियों को शिक्षित करने के लिए स्वयंसेवकों ने किया जागरूक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल|राजकीय महाविद्यालयमें सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने जागरुकता रैली बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ निकाली। जागरुकता रैली के दौरान गांव जगदीशपुरा में स्वयंसेवकों ने लोगों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लड़कियों को शिक्षित करने के लिए जागरूक किया। रैली को प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल बेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान गांव की सरपंच निशान कौर ने स्वयंसेवकों के इस कार्य की प्रशंसा की और स्वयंसेवकों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर डॉ. नमिता ढ़ाका, प्रो. रितू बंसल, प्रो. रोजी गुप्ता, प्रो. सीमा पांडे, प्रो. कृतिका, सुच्चा सिंह, प्रो. राजकला, प्रो. जसपाल सिंह तूर, प्रो. सुभाष शर्मा, प्रो. विरेंद्र सिंह और लैब सहायक जयभगवान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...