ट्रैक पर सांगवान ने दिहाड़ी देकर लोगों को बिठाया : राणा
सांगवान का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं
भास्करन्यूज| कैथल
कैथलओबीसीब्रिगेड के नेताओं ने कहा कि मय्यड़ (हिसार) में रेलवे ट्रैक पर बैठे लोग दिहाड़ी देकर बिठाए गए हैं। यह शब्द ओबीसी ब्रिगेड लोकतांत्रिक सुरक्षा मंच के पदाधिकारी राजीव राणा ने कहे। उनके साथ श्याम मांडी, चांदी राम गुर्जर, मांगे राम, अनिल सैनी, लीला राम सैन, राकेश राणा ने मीटिंग के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि राजकुमार सैनी सभी सभी बिरादरियों को साथ लेकर चल रहे हैं। सांसद को धमकी देने वालों ललकारने वालों को सही समय पर जवाब दिया जाएगा। जाट संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष हवा सिंह सांगवान जो रेल ट्रैक को जाम कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, इससे सरकार को करोड़ों रुपए का प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सीएम मनोहर लाल को कड़ा कदम उठाना चाहिए। अपने आपको पूरे जाट समाज का नेता कहलवाने वाले सांगवान कुछ दिहाड़ीदार लोगों को लेकर रेलवे लाइन पर बैठे हैं ताकि पूरा जाट समाज उनके पीछा खड़ा हो जाए जबकि उनका कोई जनाधार नहीं है। जो मंत्री सांसद राजकुमार सैनी को मूर्ख बताने का प्रयास कर रहे हैं, वे खुद मूख हैं।
प्रदेश की 35 बिरादरी के खिलाफ बोलने वालों को जल्द प्रदेश की जनता जवाब देगी। सांसद के खिलाफ जहर उगलने वालों के खिलाफ अगली रणनीति तय करने के लिए 14 फरवरी को हुडा सेक्टर 19 कैथल स्थित सांसद की कोठी पर बैठक बुलाई गई है। यह बैठक कैथल सहित पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर होगी। ओबीसी ब्रिगेड की टीम किसी भी आंदोलन के लिए तैयार है लेकिन वे ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाएंगे, जिससे आम जनता को परेशानी हो और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचें। ओबीसी ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष कपिल सिरोही ने कहा कि सांसद ने फिलहाल कोई आदेश नहीं दिया है। आदेश देने के बाद कोई भी सदस्य पीछे नहीं हटेगा। इस मौके पर आनंद राणा बात्ता, कर्मबीर सैनी, शमशेर सैनी, पवन सैन, वेदप्रकाश धीमान, राधेश्याम प्रजापत, काला रबारी, नरेश गुर्जर, रमेश चंद वर्मा, सुभाष चंद, सुभाष जांगड़ा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कैथल| ओबीसीब्रिगेड के सदस्य।