कोर्ट के फैसले की अवहेलना कर रहे जाट : कल्याण
राजौंद|पिछड़ा वर्गके लोगों की बैठक कैथल रोड़ पर एक निजी बैंक के ऊपर एक कार्यालय में संपन्न हुई। प्रेम कल्याण ने कहा कि जाट समुदाय के लोग रेलवे ट्रेक रोककर क्या साबित करना चाहते है। जब सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है, उसके बावजूद भी समुदाय के लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवहेलना कर रहे है। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी के आवास पर पिछड़ा वर्ग के लोगों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान रामनिवास जांगडा गौरव वर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोग अपने 27 प्रतिशत आरक्षण में किसी को घुसने नहीं देंगे ओबीसी बिग्रेड समाज निर्माण का कार्य करते है। इस दौरान महेंद्र पांचाल, रामकुमार जांगड़ा, प्रताप, शमशेर, राजेश, जगमाल, नरेश, कमल, सुरेश, सचिन, सोनू, नरेश सहित सदस्य मौजूद रहे।