जामुन वाटिका में बढ़ाई जाएगी औषधीय पौधों की संख्या : एमपी शर्मा
वनसंरक्षकउत्तरी परिमंडल हरियाणा एमपी शर्मा ने सीवन स्थित जामुन वाटिका का दौरा किया। उन्होंने बताया कि जामुन वाटिका औषधीय उद्यान वर्ष 2005-06 में वन विभाग द्वारा बनाया गया था। उद्यान का क्षेत्रफल 25 एकड़ है जिसमें लगभग 53 प्रकार की औषधीय पौधे लगे हुए हैं। उद्यान में औषधीय पौधों की संख्या बढ़ाई जाएगी एवं कुछ नए कार्य हर्बल पार्क सीवन में कराने बारे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए ताकि पार्क में घूमने आने-वाले लोगो की संख्या में बढ़ोतरी हो सके और संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि हर्बल पार्क में घूमने आने वाले लोगों को जड़ी-बूटियों की पहचान उपयोग के बारे में सूचना पट्ट लगवाए जाएं। उनके साथ वन मंडल अधिकारी, कैथल रघुबीर सिंह एवं वन राजिक अधिकारी कैथल अनिल श्योराण भी मौके पर मौजूद रहे। हर्बल पार्क सीवन का डीसी कैथल निखिल गजराज ने भी कुछ दिन पहले औषधीय उद्यान का निरीक्षण किया था। डीसी कैथल द्वारा भी हर्बल पार्क में रख-रखाव के कार्य की सराहना की गई और कुछ अन्य कार्य भी पार्क में करवाने बारे संबंधित अधिकारियों को बताया गया ताकि हर्बल पार्क सीवन से लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके एवं स्कूली बच्चों को भी पार्क घुमाने और उनके उपयोग बारे प्रशिक्षण दिया जाए।
कैथल | जामुनवाटिका में औषधियों का देखते हुए वन संरक्षक उत्तरी हरियाणा एमपी शर्मा।