आॅपरेशन मुस्कान-2 के तहत तीन घुमंतु बच्चों को पकड़ा
बालकल्याणसमिति ने ऑप्रेशन मुस्कान-2 के तहत शनिवार को 3 घुमंतु बच्चों को पकड़कर माता-पिता को मिलाया। इंस्पेक्टर नितिन कुमार ने बताया कि ऑप्रेशन मुस्कान-2 के तहत जिलेभर में घुमंतु बच्चों को माता-पिता से मिलने के लिए एक अभियान चलाया गया। इस अभियान के लिए गठित टीम ने 3 बच्चों को लावारिस हालात में घूमते हुए पाया। इन बच्चों को पकड़कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सैनी ने बच्चों की काउंसलिंग की। बच्चों ने अपना नाम समीर, किरण लक्की बताया, जिसमें समीर के माता-पिता का पता लगाकर उसे परिजनों को सौप दिया गया। किरण लक्की को जल्द ही उनके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा। सुरेंद्र सैनी ने बताया कि 1 जनवरी से जिले में आप्रेशन मुस्कान-2 शुरू किया गया था और 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस दौरान अब तक जिले से 44 बच्चे पाए गए जिसमें 30 गुमशुदा बच्चें, 8 बच्चें भीख मांगते और 6 बच्चे दुकानों पर काम करते पाए गए। सभी बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण यूनिट के रविंद्र शर्मा, पुलिस विभाग के बलजीत राजबीर भी मौजूद रहे।
कैथल | मुस्कॉनआप्रेशन के तहत तीन बच्चों मिले।