पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों ने मातृ पितृ दिवस पर अभिभावकों गुरुजनों से आशीर्वाद लिया

बच्चों ने मातृ-पितृ दिवस पर अभिभावकों गुरुजनों से आशीर्वाद लिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | हिन्दूकन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योग वेदांत समिति की ओर से मातृ-पितृ दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने अभिभावकों को तिलक लगाकर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। अभिभावकों और गुरुजनों ने बच्चों को आगे बढऩे के लिए आशीर्वाद दिया। स्कूल प्राचार्या कौशिक ने बच्चों को मातृ-पितृ दिवस की बधाई दी। प्राचार्या ने कहा कि ऐसे दिवस बच्चों को अपनी संस्कृति के साथ जोड़ने के लिए अहम भूमिका अदा करते हैं। बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का समावेश होता है। अगर बच्चों में अच्छे संस्कार होंगे तो वे किसी भी क्षेत्र में असफल नहीं होंगे। उन्होंने बच्चों को भी माता-पिता की तन-मन से सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...