अजीमगढ़ गांव से बाइक चोरी पुलिस ने किया केस दर्ज
कैथल | गुहलापुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर बाइक चोरी का मामला दर्ज किया है। मोवीकलां गांव जिला पटियाला (पंजाब) निवासी कर्मजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि वो किसी काम से अपनी बाइक पर चार फरवरी को अजीमगढ़ गांव में आया हुआ था। काम निपटाने के बाद जब करीब चार बजे देखा तो वहां से मेरी बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चल सका। एएसआई रोशन लाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।