- Hindi News
- पीआर धान का रेट किसानों को 1400 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा
पीआर धान का रेट किसानों को 1400 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा
पीआरधानकी रोपाई करने वाले किसानों को इस बार भाव अच्छा मिलेगा। प्रदेश सरकार ने पिछले साल से 55 रुपए प्रति क्विंटल रेट ज्यादा दे दिया है। लेकिन इस बार पीआर धान किसानों ने कम लगाई है। इसलिए समर्थन मूल्य से ज्यादा रेट भी मिल सकता है। बासमती किस्मों का रेट इस बार पिछले साथ से कुछ कम रहने की उम्मीद है। इस बार ज्यादातर क्षेत्र में बारिक धान की रोपाई करीब 70 प्रतिशत क्षेत्र में की हुई है। एक्सपोर्टर्स के पुराना स्टॉक भी अच्छा पड़ा है। इसलिए भाव कम ही मिलने के आसार हैं।
1509का भाव मिल रहा है कम : प्रदेशकी मंडियोंं में 1509 किस्म आना शुरू हो गई है। पिछले साल ही यह किस्म मार्केट में आई थी। बहुत कम एरिया में लगाई थी। भाव भी 3500 से लेकर 3800 रुपए प्रति क्विंटल मिला था। प्रति एकड़ 60 से 70 हजार रुपए की धान निकल गई थी। इस बार किसानों ने ज्यादा क्षेत्र में इस किस्म की की रोपाई की। लेकिन इसका भाव भी पिछले साल की अपेक्षा 500 से 700 रुपए प्रति क्विंटल कम मिल रहा है। 45 से 50 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से धान बिक रही है। ज्यादा माल आने पर रेट ओर भी डाउन सकते हैं। इस बार किसानों ने 1121 किस्म भी कम लगाई हुई है। इसकी जगह 1509 लगाई थी। लेकिन इस बार यह किस्म किसानों को ज्यादा वफा नहीं दे रही है।
एक अक्टूबर से होगी धान की खरीद
डीएफएसीसुरेंद्र सैनी ने बताया कि पीआर धान की खरीद को लेकर खरीद एजेंसियों ने तैयारी शुरू कर ली है। एक अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। पीआर धान ग्रेड का रेट 1400 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। जो पिछले साल से 55 रुपए ज्यादा है। पीआर धान की हर वर्ष सरकार खरीद करती है। खरीद एजेंसियां जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, हरियाणा एग्रो कानफेड खरीद करती है। धान की खरीद कर मिलिंग के लिए प्राइवेट मिलरों को देते हैं।