पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीकृष्ण कृपा मंदिर से निकली प्रभात फेरी

श्रीकृष्ण कृपा मंदिर से निकली प्रभात फेरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्कॉनप्रचारसमिति द्वारा भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के तीसरे दिन प्रभातफेरी लाल पौ स्थित श्रीकृष्ण कृपा मंदिर से प्रारंभ होकर लक्ष्मनदास छत्ता, नोताराम चौक छोटी सब्जी मंडी से होती हुई खरादियां मोहल्ला समाजसेवी महेंद्र लुथरा के निवास स्थान पर विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई।

समिति के प्रेस सचिव संदीप गोयल ने बताया कि प्रभातफेरी में साक्षी गोपाल महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन प्रस्तुत करके तथा हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे महामंत्र का जाप किया। प्रभातफेरी के दौरान भगवान श्रीराधा-माधव जी लड्डू गोपाल जी की पालकी का श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया, श्रद्धालुओं द्वारा पूर्ण श्रद्धा के साथ आरती उतारी गई तथा प्रभातफेरी में स्थान-स्थान पर प्रसाद वितरित किया गया। कथा के दौरान भगवान जगन्नाथ जी की आरती उतारी गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर इस्कॉन प्रचार समिति के प्रधान दशरथी चरणदास, राधाऋषिकेश दास, अनिल गोयल, राजेंद्र चावला, विष्णु थरेजा, वेद अरोड़ा, टेकचंद, कमल शर्मा, मुकेश शर्मा, अंकित, विनय गोयल, भरत गर्ग, दीपक, सानुज लुथरा, हरीश मलिक, अमन, नीरज मित्तल, दर्शन लाल मनचंदा, सुशील गुप्ता, अशोक बंसल, मोनू गोयल, मंदीप सिंह एडवोकेट, विनोद भल्ला, रविभूषण गर्ग, नरेश गर्ग, हिमांशु गर्ग, संजय गोयल, पप्पू, सुरेंद्र गर्ग, भारत भूषण गोयल अमित गोयल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते कथा व्यास साक्षी गोपाल दास और मौजूद भक्त।