- Hindi News
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रदर्शन कल
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रदर्शन कल
कैथल | हरियाणाराज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन इकाई कैथल का अपनी मांगों को लेकर सरकारी अस्पताल के बाहर धरना सोमवार को भी जारी रहा। जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह सिरोही ब्लाक कलायत अध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि सिविल सर्जन कर्मचारियों के आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रहा। प्रांतीय अध्यक्ष जेपी पांडेय सीएमओ से बात करने के लिए आए थे। लेकिन सीएमओ ने उनसे बात करने से मना कर दिया। फूल सिंह ने कहा कि संगठन ने निर्णय लिया है कि अगर जल्द बातचीत करके समस्या का हल नहीं निकाला गया तो 17 सितंबर को दोपहर एक बजे शहर में प्रदर्शन कर रोष जताएंगे। इस दौरान डीसी लोक निर्माण मंत्री को भी ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इस मौके पर सर्वकर्मचारी संघ के जिला सचिव जरनैल सिंह, मलखान सिंह, पाला राम, मनोज, संदीप, रेखा, राजबाला राकेश उपस्थित थे।