- Hindi News
- डिस्कस थ्रो में परमजीत और 800 मीटर दौड़ में कमलजीत अव्वल रही
डिस्कस थ्रो में परमजीत और 800 मीटर दौड़ में कमलजीत अव्वल रही
हरियाणा की छोरियों ने जम्मू कश्मीर को दी मात
राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में एक मैच के दौरान हिमाचल टीम की खिलाड़ी। (ऊपर) मैच में बॉल का इंतजार करतीं मणिपुर टीम की खिलाड़ी।
भास्कर न्यूज | कैथल
श्रीगोबिंदसिंह खेल स्टेडियम पट्टी अफगान में शुक्रवार को अंडर-16 लड़कियों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के तौर पर कबड्डी एवं खो-खो के पूर्व कोच पूर्ण सिंह कुंडू उपस्थित हुए। उन्होंने 800 मीटर दौड़ के दौरान झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
जैवलिंग प्रतियोगिता में किरण प्रथम, ज्योति द्वितीय, हाईजंप में सुमन प्रथम रितू द्वितीय, लंबी कूद में मोनिका प्रथम प्रेरणा द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम तमन्ना द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में बीता प्रथम, गरिमा द्वितीय, डिस्कस थ्रो में परमजीत प्रथम, 800 मीटर दौड़ में कमलजीत प्रथम, तमन्ना द्वितीय, शॉटपुट में कोमल प्रथम, सोनिया द्वितीय, तीन हजार मीटर दौड़ में भावना प्रथम, तन्नू द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में कमलजीत प्रथम, तमन्ना द्वितीय, जूडो में 40 किलोग्राम में पूजा प्रथम, अंजू द्वितीय, 44 किलोग्राम में परमजीत प्रथम, ममता द्वितीय, 48 किलोग्राम में कविता प्रथम पिंकी द्वितीय, 57 किलोग्राम में आरती प्रथम, निर्मल द्वितीय, 63 किलोग्राम में बतेरी प्रथम, सोनिया द्वितीय, 70 किलोग्राम में नेहा प्रथम, स्नेहा द्वितीय स्थान पर रही। वालीबाल प्रतियोगिता में छज्जू माजरा की प्रथम बरोट-बंदराना की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बास्केटबाल में हिंदू गर्ल्स स्कूल कैथल की टीम प्रथम डीएवी कैथल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। हैंडबाल में कांगथली स्कूल प्रथम सिसला-सिसमौर स्कूल की टीम द्वितीय रही। कबड्डी में रोहेड़ा की टीम प्रथम मटौर की टीम द्वितीय रही। कुश्ती 38 किलोग्राम में माबी प्रथम, राखी द्वितीय, 40 किलोग्राम में काजल प्रथम, ममता द्वितीय, 45 किलोग्राम में रेनू कठवाड़ प्रथम, सपना कठवाड़ द्वितीय, 46 किलोग्राम में मनीषा प्रथम, निशु सौंगल द्वितीय, 49 किलोग्राम में मधु शर्मा सौंगल प्रथम, कविता कठवाड़ द्वितीय, 52 किलोग्राम में पिंकी सौंगल प्रथम, पूजा भाना द्वितीय, 56 किलोग्राम में आरती सौंगल प्रथम, मोनिका फतेहपुर द्वितीय 60 किलोग्राम में सोनिया शेरगढ़ प्रथम ज्योत