पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार की चपेट में आने से दो घायल, पीजीआई रेफर

कार की चपेट में आने से दो घायल, पीजीआई रेफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुजुर्ग को टक्कर मारने पर कार चालक पर केस

शक्तिनगरमें घर पर अखबार पढ़ रहे बुजुर्ग की मौत के मामले में भी आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक के बेटे बलवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार सुबह कॉलोनी के ही रघुबीर ने तेज गति लापरवाही से कार चलाते हुए उसके पिता चिंरजीलाल को अपनी चपेट में लिया। जिससे ७० वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

भास्कर न्यूज | कैथल

बाबालदानागांव के दो व्यक्ति तेज गति से रही कार की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। बाबा लदाना निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम उसके चचेरे भाई सतीश दलबीर किसी काम से जा रहे थे। गांव के पास तेज गति लापरवाही से रहे कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

बाबा लदाना गांव के पास हादसा