- Hindi News
- युवक का अपहरण करने पर 22 के खिलाफ मामला दर्ज
युवक का अपहरण करने पर 22 के खिलाफ मामला दर्ज
युवककाअपहरण करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हुडा सेक्टर-19 निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जून माह में कुछ बदमाश उसके बेटे अमनदीप का अपहरण उसके घर के पास से ही करके ले गए थे। बाद में उसका लड़का बरामद हो गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उससे लड़के से कुछ पर नोट नकली कागजातों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवा लिए। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। जांच अधिकारी एसआई सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव खुराना निवासी जय भगवान, सुरेंद्र, मनोज, हरदीप निवासी हुडा, सुभाष नगर निवासी अशोक भूलाखेड़ी निवासी प्रदेश 16 अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप