- Hindi News
- कैलरम गांव के पास ट्रक से जीरी के 499 कट्टों को लूटा
कैलरम गांव के पास ट्रक से जीरी के 499 कट्टों को लूटा
पुलिसनेएक व्यक्ति की शिकायत पर ड्राइवर के हाथ बांधकर दिन दहाड़े जीरी से भरा ट्रक लूटने का केस दर्ज किया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक से धान उतारकर सफीदों के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गए। नरवाना निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उसका ट्रक जीरी से भरकर नरवाना से झारखंड के शहर कुटील जा रहा था। दोपहर दो बजे कैलरम के पास पहुंचने पर तीन मोटरसाइकिल सवारों ने चालक से जबरदस्ती ट्रक रुकवाया। ट्रक रुकने के बाद आरोपियों ने ड्राइवर के हाथ बांधे और उसे नशीला पदार्थ देकर ट्रक लेकर फरार हो गए। ट्रक में ४९९ जीरी के कट्टे थे। चालक को होश आया तो उसने घटना की सूचना ट्रक मालिक को दी। इसके बाद सफीदों के पास से खाली ट्रक बरामद हुआ। ट्रक से लुटेरे जीरी की सभी बोरियां चोरी कर ले गए। लूटी गई जीरी की कीमत पांच से छह लाख रुपए थी।
ड्राइवर को नशीला पदार्थ देकर ट्रक लेकर फरार