- Hindi News
- लाइव कार्यशाला से होता है गुणवत्ता में सुधार : गुप्ता
लाइव कार्यशाला से होता है गुणवत्ता में सुधार : गुप्ता
कैथल | एचसीटीएमटेक्निकल कैंपस में आईआईटी खड्गपुर द्वारा आयोजित लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंस कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यशाला का समापन कॉलेज निदेशक डॉ. डीपी गुप्ता कॉलेज समन्वयक विनोना सेठी ने किया। नियंत्रण प्रणाली पर आधारित कार्यशाला दो दिसंबर से 12 दिसंबर तक लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एचसीटीएम में आयोजित कराई गई। नियंत्रण प्रणाली इलेक्ट्रिकल के विभाग का एक महत्वपूर्ण विषय है। लाइव कार्यशाला में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर एमसीए विभाग के प्राध्यापकों ने भाग लिया। कॉलेज के निदेशक डॉ. डीपी गुप्ता ने बताया कि लाइव कार्यशाला के माध्यम से कार्य करने की गुणवत्ता में सुधार होता है। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक इंजी जीके सेठी, डॉ. आरके बक्सी, डॉ. पांडे, विवेक पाहवा, डॉ. एसपी जैन, प्रो. अंकुर गुप्ता, प्रो. अंशु पराशर प्रो. सुनील कौशिक मौजूद थे।