भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान
कैथल | अर्जुननगर में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ हरियाणा द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इसमें सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान की शुरुआत भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि भूषण गर्ग ने की। इस अवसर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले साथियों को पटका एवं फूल मालाएं डालकर प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। भाजपा नेता रवि भूषण गर्ग ने कहा कि प्रकोष्ठ गांव स्तर एवं शहर में प्रत्येक वार्ड में जाकर सदस्यता अभियान संबंधित कैंपों का आयोजन किया जाएगा। प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य हजारों की तादाद में युवाओं को भाजपा के साथ जोडऩा है। इस अवसर पर अर्जुन कुमार गुप्ता, डॉ. दिनेश, श्याम कल्याण, नरंजन सौदा, अनिल सौदा, जगदीश गुप्ता, कमल खुराना, प्रवीन गुप्ता, चन्द्र प्रकाश, सुरेन्द्र बंसल, राजपाल, सुखविन्द्र, अमरजीत मानस, संदीप गोयल कैलरम, हरभजन मिस्त्री, सुरेश जांगड़ा, सुलतान क्योड़क,टेक चंद, रवि, महावीर, अनिल धीमान, वीरेंद्र धीमान, सलीम खान, आशु बिंदलिश, दर्शन सिंह, संपत्त सिंह, विजय कुमार, श्याम लाल, राजेश कुमार, पवन कुमार, सोनू, हैप्पी शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।