पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध कब्जा हटाने के लिए डीसी से मिले दुकानदार

अवैध कब्जा हटाने के लिए डीसी से मिले दुकानदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | लालालाजपत राय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने वाहनों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए दुकानदारों ने डीसी को गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर सुबह ही गाडिय़ां खड़ी करके रास्ता रोक दिया जाता है। इससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। समस्या का समाधान करवाने के लिए दुकानदारों ने अपील की। दुकानदार सोमनाथ बंसल, राजकुमार, राहुल, मुकेश कुमार, मानसिंह, अशोक ने बताया कि नगर परिषद द्वारा पार्किंग के लिए बेसमेंट में जगह बनाई हुई है। बाहर गाडिय़ां खड़ी होने से वाहनों का आने-जाने बंद हो जाता है। उन्होंने बताया कि कॉम्प्लेक्स में आने वाले ग्राहकों को भी काफी दिक्कतें आती है। सड़क पर हर समय की स्थिति बनी रहती है। इस बारे में वे नगर परिषद कार्यालय में भी शिकायत कर चुके हैं। किसी भी उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। परेशान के चलते उन्हें अंत में डीसी से गुहार लगाने पहुंचना पड़ा। उन्होंने डीसी से अवैध कब्जा हटवाने की अपील की।