पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकल सब्जी शुरू, दामों में आई गिरावट, फिर से बढ़ेगा रसोइयों में तड़का

लोकल सब्जी शुरू, दामों में आई गिरावट, फिर से बढ़ेगा रसोइयों में तड़का

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकलसब्जियोंमें मंडियों में पहुंचने से आमजन ने फिर अपनी रसोई का तड़का शुरू कर दिया है, क्योंकि पिछले कई दिनों से सब्जियों के दाम लगातार घटते जा रहे हैं। इन दिनों सब्जियों के दाम 15 दिन पहले से 30 से 50 प्रतिशत तक घटे हैं। इससे फिर सब्जी मंडी में सब्जी के ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। दाम घटने से गृहिणियों के बजट का संतुलन भी बना रहेगा।

दाम घटने के साथ मंडी की दुकानों पर सब्जी की मात्रा बढ़ने लगी है और ग्राहकों का बढ़ना भी निरंतर जारी है। गृहिणियों ने तो राहत की सांस ली है। दैनिक इस्तेमाल में आने वाली सब्जियों आलू, टमाटर, गोभी, गाजर और मटर के भाव काफी नीचे गिरे हैं।

लोकलसब्जी की आवक हो गई शुरू : दुकानदारपूर्ण चंद ने बताया कि लोकल सब्जी होने के कारण बाहर की सब्जियां दुकानदारों द्वारा बेची जा रही थी। बाहर से आने वाले सब्जियों को खरीद से कम दाम पर तो कोई भी दुकानदार नहीं बेच सकता। सब्जी की खरीददारी कर रही संतोष ने बताया कि सब्जियों के दाम काफी तेज थे। दाम तेज होने पर वे एक समय में एक ही सब्जी बनाकर काम चलती थी। अब भावों में गिरावट गई है तो सब्जियों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।

गृहिणी बाला देवी ने बताया कि सब्जियों के दाम भी ज्यादा थे और उनके स्वाद भी खास नहीं होता है। उन्होंने बताया कि पर हमारी सब्जियां पूरे वर्षभर नहीं रहती। वे मौसम के अनुसार कुछ समय ही होती है। इस कारण से बेमौसम में सब्जी इन सब्जियों को ज्यादा दामों के साथ प्रयोग करना पड़ता है।

कैथल की सब्जी मंडी में सब्जियों के रेट

सब्जीरेट दो सप्ताह पहले रेट अब

आलू 30 रुपए प्रति किलो 12 रुपए

प्याज 40 रुपए प्रति किलो 20 रुपए

टमाटर 30 रुपए प्रति किलो 18 रुपए

गोभी 30 रुपए प्रति किलो 20 रुपए

गाजर 40 रुपए प्रति किलो 20 रुपए

मटर 50 रुपए प्रति किलो 30 रुपए

अदरक 100 रुपए प्रति किलो 70 रुपए

हरी मिर्च 60 रुपए प्रति किलो 30 रुपए

5444 हेक्टेयर में होती है सब्जी की खेती

जिलेके किसान सब्जी उत्पादन में पीछे नहीं है। जिले में 5,444 हेक्टेयर में सब्जियों की खेती की जाती है। इस रकबे में 49,570 मीट्रिक टन सब्जियां उगाई जाती हैं। मौजूदा समय में किसानों द्वारा गोभी, गाजर, मूली, मटर, आलू, बैंगन, टमाटर, मेथी और पालक सहित कई प्रकार की सब्जियों को मंडी में लाया जा रहा है।

सब्जियों के दामों