- Hindi News
- महाराष्ट्र को हरियाणा ने आठ अंकों की बढ़त लेकर हराया
महाराष्ट्र को हरियाणा ने आठ अंकों की बढ़त लेकर हराया
राष्ट्रीयबॉलबैडमिंटन प्रतियोगिता के मैचों में शनिवार को बारिश बाधा बनी। अल सुबह शुरू हुई बरसात देर शाम तक रुक-रुक कर चलती रही। महाराजा सुरजमल जाट खेल स्टेडियम में चल रही इस प्रतियोगिता के मैच भी बरसात के कारण बाधित हुए। हालांकि हल्की बरसात ने मैदान में उठ रही धूल को दबाने का काम किया, लेकिन कई जगह पानी इकट्ठा होने से खेल के दो कोर्ट पर मैच नहीं हो सके।
भास्कर द्वारा सुरक्षा इंतजामों के पोल खोलने के बाद शनिवार को पुलिस भी चौकन्नी नजर आई। मैदान के मुख्य गेट पर चेन लगाकर उसे केवल इतना खोला गया कि उसमें से केवल एक आदमी ही प्रवेश कर पाए। इससे शनिवार को दोपहिया वाहनों की मैदान के अंदर एंट्री बैन हो गई। इसके अलावा मैदान के अंदर एक पुलिस जिप्सी भी सुबह से शाम तक खड़ी रही।
कर्नाटकने मणिपुर को हराया : लड़कोंमें करवाए गए खेलों में आंध्र प्रदेश ने मध्य प्रदेश को, कर्नाटक ने मणिपुर को, तेलंगाना ने बिहार, तमिलनाडु ने दिल्ली, हरियाणा ने महाराष्ट्र, कर्नाटक ने ओडिसा, केरला ने चंडीगढ़ को, मुम्बई ने एनसीआर, ओडिसा ने उत्तर प्रदेश को, दिल्ली ने गुजरात को, लड़कियों में हुए खेलों में दिल्ली की टीम ने हैदराबाद, हरियाणा ने मणिपुर, कर्नाटक ने मध्यप्रदेश, ओडिसा ने पंजाब, मुम्बई ने चंडीगढ़, कर्नाटक ने महाराष्ट्र, केरला ने हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश ने जम्मू कश्मीर मुम्बई ने एनसीआर की टीम को हराया।
मनपसंद खाना नहीं मिल सकता : मुतुकृष्णन
वाइसप्रेजिडेंट बॉल बेडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुतुकृष्णन ने कहा कि आयोजकों के इंतजाम सही हैं। खाने, रहने और मैच के प्रबंध उचित हैं। देश के विभिन्न प्रदेशों से खिलाड़यों का यहां जमावड़ा है। सभी प्रदेशों में अलग-अलग खाना, रहना और वेशभूषा भी अलग होती है। इस कारण कुछ खिलाड़ी मनपसंद खाना मिलने को लेकर शिकायत कर रहे होंगे। यह कोई नई बात नहीं है। किसी भी एक प्रदेश में दूसरे सभी प्रदेशों का खाना-पीना आसानी से उपलब्ध नहीं हो सकता।
नहाने को नहीं मिल रहा गर्म पानी
राष्ट्रीयप्रतियोगिता में भाग लेने विभिन्न प्रांतों से आए खिलाड़ियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें सभी खिलाड़ियों की शिकायत नहाने के लिए गर्म पानी उपलब्ध होना है। इसके अलावा कुछ मनपसंद खाना मिलने से नजार हैं तो कुछ ने एक ही कमरे में 20 खिलाड़ियों को ठहराए जाने पर एतराज जताया