पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संसद हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि

संसद हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल |13 सालपहले 2001 में आज ही के दिन आतंकियों ने संसद पर हमला कर हमला कर दिया था जिसे हमारे जांबाज जवानों ने अपनी हिम्मत और हौंसले से नाकाम कर दिया था। इस हमले में हमारे कई जवान शहीद हो गए थे, जिन्हें शनिवार को चंदाना गेट स्थित एसएस बाल सदन स्कूल के छात्र छात्राओं ने संसद हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। स्कूल के प्रधानाचार्य रवि भूषण गर्ग ने कहा कि संसद पर हमला भारत के लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर पर हमला था। यह हमला अफजल गुरु के दिमाग की उपज थी जो भारत को खंड खंड करना चाहता था, लेकिन वो भूल गए की यह देश उन जांबाजों का देश है जिन्होंने हमेशा ही अपने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। इस अवसर पर राजरानी गर्ग नरेश गर्ग मौजूद थे।

एसएस बाल सदन के छात्रों द्वारा 2001 में संसद पर हुए हमले के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए स्कूली बच्चे।