- Hindi News
- संधू बने विकलांग कल्याण समिति के अध्यक्ष
संधू बने विकलांग कल्याण समिति के अध्यक्ष
कैथल|गुरु बृहस्पतिविकलांग अनाथ और वृद्ध आश्रम में शनिवार को सर्व विकलांग कल्याण अधिकार समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समिति के संयोजक सुरेश कुमार ने बताया कि यह समिति प्रदेश स्तर पर अशक्त लोगों को रही दिक्कतों का समाधान कराएगी। समिति में अध्यक्ष चरन सिंह संधू करनाल, उपाध्यक्ष संदीप भिवानी, संयोजक सुरेश शर्मा कैथल, सलाहकार गुलाब ढांका सोनीपत और सचिव प्रवीन करनाल का चयन किया गया। इस मौके पर महाबीर शर्मा, चरणदास, रमेश, महेश शर्मा, बृजभूषण, अश्वनी, नीलोरानी और मुकेश भी उपस्थित थे।