- Hindi News
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की दिक्कतों पर चर्चा
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की दिक्कतों पर चर्चा
कैथल|कर्मचारियों कोपेश रही दिक्कतों को लेकर हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन इकाई कैथल की एक बैठक हनुमान वाटिका में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह सिरोही संचालन जिला सचिव रामरती ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष फूल सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में लगे हुए कुछ चौकीदारों के साथ अन्याय हो रहा है। अगर शिक्षा विभाग ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में कार्यरत नानू राम चौकीदार को विभाग ने करीब तीन महीने पहले हटा दिया। उसे हटाने से पहले कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। नानू राम अपनी गलती जानने के लिए शिक्षा विभाग के चक्कर लगा रहा है। इसी प्रकार कन्या स्कूल कैथल में स्वीपर कम चौकीदार के पर कार्यरत कर्मचारी के साथ हो रहा है। इस कर्मचारी को प्रिंसिपल द्वारा परेशान किया जा रहा है। शिक्षा विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। जिलाध्यक्ष ईश्वर सिरोही ने बताया कि 27 और 28 दिसंबर को रोहतक में चतुर्थ श्रेणी का राज्य कार्यकारिणी सम्मेलन में कैथल जिला के कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस मौके पर मिया सिंह सिंहमार, करतारा, मिट्ठू और रामधारी दरबारा ने हिस्सा लिया।