पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदर्शन प्लांट लगाने के लिए कृषि विभाग देगा किसानों को अनुदान

प्रदर्शन प्लांट लगाने के लिए कृषि विभाग देगा किसानों को अनुदान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपकृषिनिदेशक डॉ. रोहताश सिंह ने बताया कि फसल विविधिकरण योजना 2014-15 के अंतर्गत जिले में किसानों को बसंतकालीन मक्का, सूरजमुखी एवं पॉपलर लगाने के लिए क्रमश: 1500 रुपए, 1500 रुपए तथा 4000 रुपए का अनुदान दिया जाएगा।

यह योजना पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी। यह प्रदर्शन प्लांट लगाने के लिए किसानों को सभी प्रकार के इनपुट्स अपने स्तर पर एकत्रित करने होंगे। प्रदर्शन प्लांट लगाने के इच्छुक किसान को कृषि विभाग की वेबसाइट पर स्वयं को रजिस्टर करवाना होगा।

इसके अलावा इच्छुक किसान अपने गांव से संबंधित कृषि विकास अधिकारी / खंड कृषि अधिकारी / उपमंडल कृषि अधिकारी या उप कृषि निदेशक कार्यालय में निर्धारित प्रोफार्मा भरकर आवेदन पत्र दे सकते हैं। प्रदर्शन प्लांट लगाने के बाद किसान को नजदीकी कृषि विकास अधिकारी से सत्यापित करवाकर रिपोर्ट भिजवानी होगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि अधिक से अधिक किसान विभाग की इस योजना का लाभ उठाएं।