पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाकल में पशु अस्पताल से कब्जा हटवाने नहीं पहुंचे बीडीपीओ

बाकल में पशु अस्पताल से कब्जा हटवाने नहीं पहुंचे बीडीपीओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाकलगांवमें पशु अस्पताल की जमीन को लेकर चल रहे दो पक्षों के बीच विवाद को लेकर बाकलवासी सोमवार को डीसी कार्यालय पहुंचे। समय पर काम करने पर गुस्साए ग्रामीणों ने बीडीपीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने डीसी को बताया कि सोमवार को पशु अस्पताल की जगह से मलबा उठवाना था। तो बीडीपीओ गांव में पहुंचा और ही उन्हें आज नहीं आने के बारे में सूचित किया।ग्रामीण सेवा सिंह, महेंद्र, रमेश कुमार, सुरेश कुमार, सुलतान, मनोहर लाल, मामू राम सरपंच, जय किशन पंच, लीला पंच ने बताया कि गांव में स्थित पशु अस्पताल की जमीन को लेकर एक समुदाय के पक्ष के लोगों के साथ ग्रामीणों का विवाद चल रहा है। दूसरे पक्ष के लोगों ने कुछ समय पहले पशु अस्पताल की कुछ जमीन पर दीवार खड़ी की ली थी।

इस पर एतराज जताते हुए ग्रामीणों ने इस दीवार को तोड़ दिया था, जिस कारण दूसरे समुदाय के लोगों ने ग्रामीणों पर गोलियां बरसाई थी, जिसमें 35 लोग घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में अदालत में समझौता हो गया था। इसी मामले को लेकर वे हाईकोर्ट गए थे। कोर्ट ने पूरे मामले में नौ फरवरी को वहां से दूसरे पक्ष का कब्जा हटवाने अौर वहां पड़ा मलबा हटाने की आदेश जारी किए थे।

पूरी तैयारी में थे ग्रामीण

प्रशासनकी ओर से बीडीपीओ ने भी आज का समय दिया था, जिसके चलते उन्होंने 20 मजदूर, तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक जेसीबी मशीन मंगवा ली थी, लेकिन बार-बार सूचित करने के बावजूद भी बीडीपीओ पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस बारे में उन्हें सूचित भी नहीं किया गया। ग्रामीणों आदेश के बाद पूरी तरह से तैयार थे। काफी समय इंतजार के बाद जब कोई नहीं आया तो ग्रामीण सचिवालय में डीसी से मिलने के लिए पहुंचे हैं, ताकि वहां पर कार्रवाई हो सके।

^बाकल के लोग मुझे मिले थे। इस मामले में कार्रवाई कर दी गई है। वहां से मलबा हटा कर जमीन को सील कर दिया गया है, ताकि वहां दोबारा किसी भी तरह का विवाद हो और गांव में शांति बनी रहे। केएमपांडुरंग, डीसी कैथल।

कैथल . बाकल गांव के लोग पशु अस्पताल से कब्जा हटवाने के लिए डीसी से मिलने लघु सचिालय पंहुचे।