पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों की मांगों को लेकर एसएएफआई 12 को करेगी हड़ताल

विद्यार्थियों की मांगों को लेकर एसएएफआई 12 को करेगी हड़ताल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्सफेडरेशनऑफ इंडिया जिला कमेटी कैथल की ओर से आरकेएसडी कॉलेज में बैठक का आयोजन किया गया। एसएफआई ने बैठक में 12 फरवरी को हड़ताल करने का निर्णय किया है।एसएफआई जिलाध्यक्ष विजय और सचिव गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बनी सरकार चुनावों में किए सभी वायदे भूल रही है। प्रदेश और कैथल के तमाम छात्र-छात्राएं समस्याओं से जूझ रहे हैं। प्रदेश सरकार लगातार शिक्षा में सांप्रदायिकता को बढ़ाने के संकेत दे रही है। जबकि शिक्षा वैज्ञानिक तरीके से पढ़ाई जानी चाहिए। जबकि ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर छात्र संघ चुनाव बहाल कराने, शिक्षा का निजीकरण बंद कराने, शिक्षा के सांप्रदायिकरण बंद कराने, सेमेस्टर सिस्टम बंद कराने, शिक्षकों और गैर शिक्षकों के खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्ती कराने, छात्राओं के साथ बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने, जेबीटी कोर्स की अवधि को वापिस लेकर दो वर्ष कराने और सभी लोकल रूट्स पर सरकारी बस चलवाने मांग को लेकर छात्र हड़ताल करेंगे। इस अवसर पर ज्योति, उमेद, विक्रम, शुभम, मंजीत और रणदीप भी उपस्थित थे।