पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूजा स्थल पर हुए अवैध कब्जा छुड़वाने के लिए डीसी से मिले

पूजा स्थल पर हुए अवैध कब्जा छुड़वाने के लिए डीसी से मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | जिलासर्व ब्राह्मण सभा सोमवार को सती पूजा की जमीन पर चल रहे अवैध कब्जे को हटवाने के लिए डीसी से मिले। जिला प्रधान एडवोकेट ओमप्रकाश, जगमोहन जोशी, घनश्याम, रमेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, जयभगवान शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज के जोरी परिवार की जमीन पर कुछ लोगों ने नजायज कब्जा किया हुआ है। इस जमीन पर परिवार की सती माता का स्थान है। जहां पर जोशी परिवार पिछले करीब 200 वर्षों से पूजा करता रहा है। इस जमीन पर हुए जबरदस्ती कब्जे से परिवार की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से जमीन पर हुए कब्जे को हटवाने की मांग की। यदि प्रशासन ने ऐसा नहीं किया तो वे सड़क पर उतर पर प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।