पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोल्डन जुबली वर्ष पर शेरगढ़ स्कूल को कक्षा तत्परता के तहत गोल्ड

गोल्डन जुबली वर्ष पर शेरगढ़ स्कूल को कक्षा तत्परता के तहत गोल्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ के गोल्डन जुबली वर्ष पर स्कूल को कक्षा तत्परता कार्यक्रम में गोल्ड हासिल हुआ है। सोमवार को यह सम्मान स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने प्रिंसिपल को सौंपा। विशिष्ट अध्यापक अशोक भट्ट ने बताया कि स्कूल की स्थापना 1965 को हुई थी। स्कूल गोल्डन जुबली मना रहा है। इसी गोल्डन जुबली के दौरान स्कूल को कक्षा तत्परता कार्यक्रम में कैथल ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में गोल्ड हासिल हुआ है। यह सम्मान प्रदेश स्तर पर हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चों ने 24 मार्च से 21 मई 2014 को आयोजित कक्षा तत्परता कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया था। इसके परिणाम भी फिलहाल ही घोषित किए गए हैं। इस दौरान बच्चों ने चुटकुले, गीत और भजन पेश किए। इस अवसर प्रिंसिपल सुरेश गुलशन, सुनील नैन, कुशल कुमार, बलवंत, अनंत शर्मा, सत्यवान मौजूद थे।