- Hindi News
- कहीं से 33 कहीं से 18 फुट चौड़ा किया जा रहा है बाइपास
कहीं से 33 कहीं से 18 फुट चौड़ा किया जा रहा है बाइपास
सरकारबदलनेके साथ प्रशासन तो बदलता है लेकिन यह पहली बार सुना है कि सरकार बदलने के साथ किसी सड़क या बाईपास का साइज घट जाए। लेकिन गांव नरड़ में बनने वाले बाइपास का साइज भी सरकार बदलने के साथ बदल दिया गया। खुद मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सुभाष सहारण ने माना कि बाइपास का साइज भी घट गया है।
नरड़ गांव में सेगा सड़क से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तक बनाए जा रहे बाइपास को एक कहीं से चौड़ा और कहीं से संकरा कर दिया है।
ग्रामीण बनारसी, कर्मसिंह, मांगेराम ने बताया कि प्रदेश सरकार गांव में अवैध कब्जे छुड़वाने के लिए बार-बार आदेश दे रही हैं लेकिन मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी बाइपास को कब्जे के लिए अधूरा छोड़ रहे हैं। गांव में मार्केटिंग बोर्ड द्वारा सेगा सड़क से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तक लगभग पौने दो किलोमीटर लंबा बाइपास निर्माणाधीन है, जिसकी चौड़ाई 33 फुट है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बाइपास के एक बड़े हिस्से को तो 33 फुट की चौड़ाई से बनाया जा रहा है जबकि एक स्थान से इसके लगभग 300 मीटर के हिस्से को मार्ग के बीच में दीवार खींचकर 18 फूट की चौड़ाई से तैयार किया जा रहा है, ताकि शेष छोड़ी गई खाली जगह पर अवैध कब्जे हो सकें। ग्रामीणों का आरोप है कि एक तरफ तो सरकार अवैध कब्जे छुड़वाने के लिए प्रयासरत है जबकि दूसरी और इसके विभाग सरकार की योजना में अडंगा लगाने को तत्पर हैं। ग्रामीणों की मांग है कि निर्माणाधीन पूरे के पूरे बाईपास को एक समान चौड़ाई से बनाया जाए, नहीं तो वे चल रहे काम को रोकने के लिए बाधित हो जाएंगे।
^कार्यकारी अभियंता ने बताया कि सरकार बदलने के कारण यह साइज घटाया गया है। पिछली सरकार में यह बाईपास का टेंडर पास हुआ था, जिसमें यह बाईपास 33 फुट चौड़ा बनाना था लेकिन सरकार बदलने के बाद विभाग के आदेशानुसार बाइपास के तालाब की चारदीवारी के पास वाले हिस्से को ही 18 फुट की चौड़ाई के साथ निर्मित किया जा रहा है। शेष हिस्से को 27 फूट की चौड़ाई के साथ बनाया जा रहा है। जिस हिस्से को कम चौड़ा रखा गया है उसे बाद में एस्टीमेट बनाकर पूरा कर दिया जाएगा। सुभाषसहारण, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल कैथल।
पाई. नरड़ गांव में एक स्थान पर बीच में दिवार खींचकर कम चौड़ाई के साथ बनाया जा रहा बाईपास।