पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैथल के एसपी रहे पीआर देव का बेटा बना हीरो

कैथल के एसपी रहे पीआर देव का बेटा बना हीरो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | कैथल के पूर्व पुलिस कप्तान प्रभात रंजन का बेटा हर्षवर्धन देव (बाएं से प्रथम) की फिल्म के फर्स्ट लुक की लांचिग पर मौजूद महशूर िनर्माता-निर्देशक रोहित शेट्‌टी अन्य कलाकार।

भास्कर न्यूज | कैथल.

कैथलकेएसपी रहे कप्तान प्रभात रंजन का बेटा हर्षवर्धन देव फिल्म जिगरिया में युवा जोड़ों की प्रेम कहानी के हीरो के रूप में दिखेगा। इस फिल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर चर्चित निर्देशक रोहित शेट्टी ने मुंबई में जारी किया। खुद फिल्म का फर्स्ट लुक और इसका ट्रेलर जारी करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा कि इस फिल्म जिगरिया की कथा वस्तु मुझे काफी अच्छी लगी है।

राज पुरोहित ने पुरी तरह नए स्टार कास्ट को लेकर बनी फिल्म जिगरिया में युवा जोड़ों की प्रेम कहानी है। जिन लोगो ने भी आमिर खान और जूही चावला की फिल्म कयामत से कयामत तक या हीर-रांझा देखा है उन्हें यह फिल्म जिगरिया उसकी अगली कामयाब कड़ी लगेगी। सौंदर्या प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में नयी जोड़ी हर्षवर्धन देव और चैरी मार्डिया के रूप में देखने को मिलेगी। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग आगरा और मथुरा में की गई है। फिल्म जिगरिया 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी।