- Hindi News
- श्रीनगर में फंसे कैथल के 21 लोग घर लौटने की तैयारी में
श्रीनगर में फंसे कैथल के 21 लोग घर लौटने की तैयारी में
जयपालगुप्ता ने बताया कि कैथल से उनके बेटे प्रवीण गुप्ता, उनकी प|ी, दो बच्चे, सुनील कुमार, उनकी प|ी उनके दो बच्चे, नीरज, उनकी प|ी दो बच्चे, बृजमोहन, उनकी प|ी तीन बच्चे चार सितंबर को कश्मीर घूमने गए थे। आठ सितंबर को घर लौटना था। लेकिन जिस रास्ते से उन्हें लौटना था, वह बाढ़ के चलते बंद हो गया। तीन-चार दिन खाने-पीने की परेशानी आई। बच्चों को भी भूखा रहना पड़ा। लेकिन अब दो दिनों से परेशानी कुछ ठीक हुई है। सेना के जवान होटल से निकालकर एयरपोर्ट पर ले आए हैं। सेना के जवान ही उनकी घर बात करवा रहे हैं। मोहनलाल ने बताया कि रविवार को फ्लाइट से चंडीगढ़ या दिल्ली सकते हैं।
होटल से पहुंचे एयरपोर्ट, फ्लाइट का कर रहे हैं इंतजार
भास्करन्यूज | कैथल
श्रीनगरकेबारामूला में कैथल के पांच परिवारों के लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। बाढ़ के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेना ने शनिवार को सोपार तहसील स्थित होटल कश्मीर होली-डे इन से निकालकर श्रीनगर के एयरपोर्ट पर पहुंचा दिया है। एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में लोग बैठे हुए है। इसलिए शनिवार को फ्लाइट से नहीं सके।
सूर्या ट्रेडिंग कंपनी के संचालक जयपाल गुप्ता ने बताया कि आज उसके बेटे प्रवीण का फोन आया था। उसने बताया कि रविवार को फ्लाइट से घर लौट सकते हैं। सेना के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है। काफी संख्या में लोग एयरपोर्ट पर बैठे हुए हैं। इसलिए उन्हें एक दिन ओर इंतजार करना होगा। परेशानियां तो रही हैं। लेकिन सेना मदद कर रही है। पिछले दो दिनों पानी खाना मिल रहा है। सेना ने लोगों को बचा लिया है। सेना मदद नहीं करती तो लोग भूख से मर जाते। सैनिक दिन-रात लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। सेना ने लाखों लोगों की जान बचा ली है।