- Hindi News
- दहेज के लिए विवाहिता को पीटने वाले नहीं हुए गिरफ्तार
दहेज के लिए विवाहिता को पीटने वाले नहीं हुए गिरफ्तार
कैथल | दहेजमांगने महिला को जबरदस्ती जहर देकर मारने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। तीन माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
भागल निवासी राजेश ने कहा कि उसकी बहन नीलम की शादी गांव खुराना में वर्ष 2011 में दर्शन सिंह के साथ हुई थी। उसके पति दर्शन सिंह सहित ननद, ननदोई दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट करते थे। आए दिन की मारपीट से तंग होकर वह अपने गांव भागल चली गई। इसके बाद पंचायत में ससुराल वालों ने माफी मांग ली है। इसके बाद वह गांव खुराना गई। इसके बाद सास, ननद ननदोई ने उसे कोई जहरीला चीज पिला दी।
इसके बाद मैं बेहोश हो गई। शाह अस्पताल में होश आया तो मेरे मायके वाले वहां पर मौजूद थे। इसके बाद एसीजेएम अमरजीत सिंह ने 164 के बयान दर्ज किए। लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। राजेश ने एसपी को दी शिकायत में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।