- Hindi News
- सवारी को बिठा कर लूटने वाला रिक्शा चालक सात साल बाद दोबारा गिरफ्तार
सवारी को बिठा कर लूटने वाला रिक्शा चालक सात साल बाद दोबारा गिरफ्तार
कैथल | रातको रिक्शा में सवारी बिठा कर लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने सात बाद दोबारा गिरफ्तार किया है। उसके दूसरे साथी को अदालत सजा सुना चुकी है। जमानत के बाद फरार बदमाश को अदालत ने भगौड़ा करार दे दिया था। रिक्शा चालक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
शहर पुलिस के एएसआई बलबीर सिंह की टीम ने बताया कि जसवंती वासी रामकिशन की डोगरा गेट पर भैसों की डेयरी है। वह 16 अप्रैल 2007 को व्यापार के सिलसिले में फरीदाबाद से आकर रात करीब 10:30 पर पेहवा चौक पर बस से उतरा। उसने रिक्शा किराए पर किया तो चालक ने उसके साथ एक युवक को भी सवारी कहते हुए बिठा लिया। रिक्शा चालक डोगरा गेट की बजाय प्यौदा रोड से बाइपास पर रिक्शा ले गया। जहां दोनों ने सवारी से मारपीट करते हुए हाथ में पहनी अंगूठी जेब से 600 रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने चालक नाबालिग संदीप शर्मा वासी बात्ता, हाल वासी खुराना रोड उसके फत्ता उर्फ सत्ता वासी सीवन को गिरफ्तार कर लिया था। नाबालिग संदीप अदालत से जमानत हासिल कर भूमिगत हो गया। उसे पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है।