नृत्यकला में राजेश चिराग रहे प्रथम
कैथल | जगदीशपुराके राजकीय काॅलेज भीम राव अंबेडकर में आयोजित टैलेंट शो में अपनी प्रस्तुति देती छात्राएं।
भास्कर न्यूज | कैथल
डॉ.भीमराव अंबेडकरकॉलेज में टैलेंट शो का आयोजन किया गया। टैलेंट शो के दूसरे दिन नृत्यकला में राजेश चिराग ने पहला स्थान हासिल किया। शो का शुभारंभ प्रिंसिपल ऋषिपाल बेदी एवं स्टाफ सदस्यों ने किया। बेदी ने कहा कि जिस प्रकार शिक्षा युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सक्षम होती है। उसी प्रकार सांस्कृतिक गतिविधियों व्यक्तित्व निर्माण के लिए उपयोगी होती हैं। विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कलात्मक गुण व्यक्ति को समाज में विशेष दर्जा पहचान दिलाता है। ऐसी प्रतियोगिताएं ही हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाती हैं। जिससे विदेशों में भी देश का नाम रोशन होता है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को उभारने के लिए उचित मंच प्रदान करती हैं। ऐसे मंच से ही समाज में जागरूकता उत्पन्न की जा सकती है। दूसरे दिन की प्रतियोगितओं में नृत्यकला, मिमिकरी, हरियाणवी हास्य नाटिका, चुटकले और गायन प्रतियोगिताओं को आयोजित किया गया।
नृत्यकला में राजेश चिराग ने पहला, मनीष ने दूसरा अंकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। मिमिकरी में फिर से सन्नी पहले स्थान पर रहा। गायन प्रतियोगिता में गौरव ने पहला, सन्नी ने दूसरा परमजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। चुटकलों में सोहन लाल पहले सोनू राम दूसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. नमिता ढाका, प्रो. अनिल ललित, प्रो. सुरेंद्र पाल, प्रो. इंदु गाबा, सीमा पांडे, नविता, रीतिका, सुच्चा सिंह सुभाष शर्मा उपस्थित हुए। इस मौके पर प्रो. राजकला पूनिया, रीतू बंसल, रोजी गुप्ता, जितेंद्र कुमार, सुनीता अरोडा, मीनू गुप्ता, राजेंद्र अरोडा, सीमा पांडे, जसपाल तूर, जसपाल मलिक विरेंद्र सिंह उपस्थित थे।