पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने हास्य कविताएं प्रस्तुत की

बच्चों ने हास्य कविताएं प्रस्तुत की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | आदर्शवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली के विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया। स्कूल के विद्यार्थियों में हिन्दी दिवस पर निबंध एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसके अलावा विद्यालय में हिन्दी भाषा पर निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। निबंध प्रतियोगिता में 100 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम शीतल, द्वितीय प्रवीण तृतीय स्थान पूजा मलिक ने हासिल किया। प्रधानाचार्या प्रीती गुप्ता ने कहा कि हम सब हिंदुस्तानी हैं इसलिए हमें अपनी मातृ भाषा हिन्दी का सम्मान करना चाहिए।

कविता प्रस्तुत करती भावी अध्यापिका एवं उपस्थित समूह।

ढांड | बाबूअनंत राम जनता शिक्षण महाविद्यालय में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डाॅ. . वीना बाम्बा की अध्यक्षता में किया। डाॅ. वीना ने हिंदी दिवस की महत्ता के बारे में बताया और विद्यार्थियों को हिंदी का सम्मान करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी भावी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। जिसमें कविताएं, भाषण, चुटकले आदि विभिन्न प्रकार के हिंदी भाषा में सुनाएं। हिंदी दिवस के आयोजक एवं सभा स्थल में सभी स्टाफ सदस्य प्रवीन कुमार, चिराग, कुलदीप , अमित, धर्मेंद्र, हरजीत, प्रदीप राणा, गीता कुमारी, नीरज रानी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी दिवस की महत्ता बताई

युवराज पब्लिक स्कूल बाता में मुख्य अतिथि का स्वागत करतीं प्रिंसिपल।

भास्कर न्यूज | कैथल

शनिवारकोजिले भर के स्कूलों कालेजों में हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने हास्य कविताएं पेश की। युवराज पब्लिक स्कूल बात्ता में प्रधानाचार्या रेणू पांचाल की अध्यक्षता में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में लेखक अमृत लाल, राजकुमारी, डॉ. सुरेश डॉ. अश्विनी ने हास्य कविताएं सुनाई। उन्होंने कविताओं के जरिए बच्चों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बाल कवियों ने भी हास्य कविताएं प्रस्तुत की। इस मौके पर वजिंद्र, सुशील, कपिल, अजमेर मुकेश उपस्थित थे।

आईजी कालेज में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने हिंदी कविताओं हिंदी पाठ की प्रस्तुति की गई। हिंदी विभाग की ओर से हिंदी भाषा के अधिकतम विकास प्रोत्साहन पर सामूहिक चर्चा की गई।

छात्राओं ने हिंदी में अपने विचार सांझा किए। प्रिंसि