पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के पहले दिन शहर में निकली प्रभुपाद पालकी यात्रा

जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के पहले दिन शहर में निकली प्रभुपाद पालकी यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल : भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के आगाज पर भव्य प्रभुपाद पालकी यात्रा का शुभारंभ करते इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास अन्य।

कैथल| इस्कॉनप्रचार समिति ने शनिवार को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के पहले दिन प्रभुपाद पालकी यात्रा का आयोजन किया। पालकी यात्रा का शुभारंभ श्री नीलकंठ मंदिर चंदाना गेट से बैंड-बाजों के साथ किया गया।

यात्रा में साक्षी गोपाल दास, सत्यपति दास, दशरथी चरण दास इस्कॉन वैष्णव भक्त हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, महामंत्र का जाप करते हुए श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति की ओर प्रेरित कर रहे थे। यात्रा बैंड-बाजों के साथ हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे महामंत्र के जाप के बीच नगर श्री नीलकंठ मंदिर से प्रारंभ होकर प्रताप गेट श्री हनुमान मंदिर, प्रताप गेट चौक, डोगरा गेट अंदर, तारा चंद चक्की, बड़ा कटहरा, लाल पौ, सर्राफा बाजार नोताराम चौक से होती हुई कमेटी चौक श्री सनातन धर्म में विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह सुंंदर आतिशबाजी की जा रही थी। यात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा स्थान-स्थान पर पूरी श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा अपने-अपने घरों से विभिन्न व्यंजनों से बना हुए प्रसाद लेकर आए थे। जिसका उन्होंने पूर्ण श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराधा-माधव जी को भोग लगाया। यात्रा की अध्यक्षता इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने की। जानकारी देते हुए समिति के प्रेस सचिव संदीप गोयल ने बताया कि इस अवसर पर राधा ऋषिकेश दास, दक्षप्रिय दास, विशम्बर प्रियदास, बृजलाल मित्तल, गौतम गर्ग, भूपेश गर्ग, अशोक बंसल, भारत भूषण गोयल, तरसेम गोयल, हिमांशु गर्ग, अमित सेठ, आशु बिंदलिश, चंद्रप्रकाश गोयल, अशुतोष सेठ, मोनू गोयल, आशीष गर्ग, विनोद भल्ला, विनय गोयल, मुकेश शर्मा, श्याम लाल वर्मा, सुशील गुप्ता, नरेश गर्ग, संजय वाही, मदनलाल अग्रवाल, अमित गोयल, गौरव वर्मा, कमल शर्मा, अमन, विजय गोयल, मोहन गोयल, इस्कान प्रचार समिति के पदाधिकारी सदस्य, महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।