पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरुरतमंद बच्चों को राशन स्टेशनरी के साथ बांटे फल

जरुरतमंद बच्चों को राशन स्टेशनरी के साथ बांटे फल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी बचाओ अभियान के तहत रैली निकालते जेसीआई के सदस्य

कैथल। जेसीआईकैथल स्टार द्वारा जेसी सप्ताह के तहत निशक्तजन आश्रम में जरूरतमंदों बच्चों को राशन, स्टेशनरी, फल मिठाइयां वितरित की गई। आज कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआई कैथल स्टार के प्रधान सोहन गर्ग ने की।

मुख्य तौर पर घनश्याम मित्तल मौजूद रहे। निशक्तजन आश्रम के बच्चों ने सभी कार्यक्रम निदेशक दीपक मित्तल ने बताया कि संस्था इस आश्रम में रहने वाले बच्चों की पढ़ाई के लिए लगातार स्टेशनरी मुहैया करवा रही है ताकि ये बच्चे भी शिक्षा का ज्ञान हासिल कर सके। मुख्य अतिथि घनश्याम मित्तल ने संस्था द्वारा जेसी सप्ताह के अंतर्गत करवाए जा रहे कार्यों की खूब सराहना की। संस्था के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

प्रधान सोहन गर्ग ने बताया कि 14 सितंबर को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप अग्रसेन अस्पताल पार्क रोड पर लगाया जाएगा, जिसमें मोहाली से डाॅ. पुनीत वर्मा डी.एम. काडिर्योलॉजी, डाॅ. मीनाक्षी गोयल चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. हरदयाल सिंह फिजियोथैरेपी लोगों का निशुल्क चेकअप करेंगे। इस अवसर पर सचिन मित्तल, रोहित खुरानियां, धीरज गुप्ता, अंकुश किठानियां, पंकज गुप्ता, प्रवीण गर्ग, उमेश गोयल, सुनील चुघ, सुषम कपूर, कृष्ण मित्तल, विशू मंगला, दीपक मित्तल, रवि सिंघल, सुरेश शर्मा भी मौजूद थे।