पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनसीसी सिखाती है युवाओं को एकता और अनुशासन

एनसीसी सिखाती है युवाओं को एकता और अनुशासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संबोिधत करते कर्नल सतपाल।

भास्कर न्यूज | कैथल

राजकीयआईटीआईकैथल में एनसीसी सीनियर डिवीजन के एनरोलमेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीसी के कमांडिंग ऑॅफिसर कर्नल सतपाल सगवाल थे और अध्यक्षता राजकीय आईटीआई कैथल के एनसीसी यूनिट के कैप्टन राजेश कुमार ने की। एनसीसी में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों का जोश देखते ही बनता था। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कर्नल सतपाल सगवाल ने एनसीसी के उद्देश्य एकता और अनुशासन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आज कोई भी देश एकता और अनुशासन से ही विकास कर सकता है। विकसित राष्ट्रों की सफलता का मूल मंत्र अनुशासन ही है। आज की युवा पीढ़ी इससे दूर भाग रही है जो उचित नहीं है। आज केवल देश के युवाओं का एनसीसी के प्रति बढ़ता रुझान उनके देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

सगवाल ने कहा कि एनसीसी केवल युवाओं को अनुशासित बनाती है बल्कि देश की तीनों सेनाओं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के साथ-साथ उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए एनसीसी प्रमाण पत्र धारक युवाओं को विशेष छूट दी जाती है। यही नहीं एनसीसी से सी प्रमाण पत्र धारक युवा बिना लिखित परीक्षा के केवल साक्षात्कार के आधार पर ही तीनों सेनाओं में अधिकारी बन सकते हैं। आज एनसीसी के सैकडों युवा अधिकारी बनकर देश को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एनरोलमेंट के लिए आईटीआई के विभिन्न व्यवसायों से करीब 100 युवा आगे आए। कमांडिंग ऑॅफिसर के साथ आए सूबेदार मेजर राजेश ठाकुर, सूबेदार अब्दुल रज्जाक, हवलदार श्योराम सैनी आदि ने एनरोलमेंट के लिए युवाओं का फिजिकल टेस्ट लिया। सर्वप्रथम युवाओं की 800 मीटर की लंबी दौड़ लगवाई गई। इसके बाद स्वयं कमांडिंग ऑॅफिसर कर्नल सतपाल सगवाल ने एक-एक कर सभी युवाओं का साक्षात्कार लिया।