पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कैथल की विधानसभा सीटों क

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कैथल की विधानसभा सीटों के हालात की जानकारी ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर विस की गतिविधि पर नजर रखेगी टीम

श्रीकांतवाल्गद ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी शीघ्र विधानसभा चुनावों को संपन्न कराने के लिए गठित की गई कमेटियों की बैठक बुलाकर उन्हें सक्रिय करते हुए उनके दायित्वों से वाकिफ कराएं ताकि वह अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्याशियों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों पर कानून के दायरे में नजर रख सकें। उन्होंने कहा कि वीडियो निगरानी टीम जो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर तैनात की जानी है। जिसमें एक कर्मचारी और एक वीडियोग्राफर की व्यवस्था होगी, की बैठक भी बुलाएं। यह टीम सार्वजनिक रैलियों, जुलूसों आदि की रिकार्डिंग कर उसे व्यय पर्यवेक्षक टीम के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा वीडियो अवलोकन टीम, लेखा टीम, शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष और कॉल सेंटर, जो 24 घंटे कार्य करेगा के अतिरिक्त मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति यानि एमसीएमसी कमेटी, उडऩदस्ते, स्थानीय निगरानी टीम, खर्च अनुवीक्षण सेल आदि की बैठक बुलाकर इन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए इनके कार्यों को प्रारंभ करवाएं।

जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर एडीसी अरविंद मल्हान से चुनाव के सिलसिले में अधिकारियों से चर्चा करते हुए।

उड़नदस्ते रखेंगे उम्मीदवारों के चुनाव खर्च पर नजर

भास्कर न्यूज | कैथल

हरियाणाकेमुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने कहा है कि निर्वाचन की घोषणा की तारीख से लेकर परिणाम की घोषणा की तारीख तक राजनीतिक दलों के साधारण पार्टी प्रचार में व्यय पर उड़नदस्तों के जरिए नजर रखी जाएगी। हरियाणा निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनावों के दौरान उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार पर कड़ी नजर रखेगा। शनिवार को वाल्गद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विधानसभा चुनावों की घोषणा के उपरांत सभी निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कैथल के जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर एडीसी अरविंद मल्हान से चर्चा करते हुए कहा कि चुनावों की तारीखों के एलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अत: किए गए प्रावधानों के अनुरूप जिला निर्वाचन अधिकारी सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाकर उन्हें व्यय का ब्यौरा रखने आदर्श आचार संहिता के बारे में विस्तृत जानकारी दें।

उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी जिला स्तर पर सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित करते हुए रिटर्नि