- Hindi News
- आचार संहिता लगने के बाद भी शहर में लगे हैं नंबर वन हरियाणा के विज्ञापन
आचार संहिता लगने के बाद भी शहर में लगे हैं नंबर वन हरियाणा के विज्ञापन
आचार संहिता लगने के बावजूद बस अड्डे पर लगा कांग्रेस सरकार का फ्लैक्स बोर्ड सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करती हरियाणा रोडवेज की बसें।
भास्कर न्यूज |कैथल
शुक्रवारकोशाम को आचार संहिता लग चुकी हैं। आचार संहिता लगने के बाद सरकार या विपक्षी पार्टियों के बैनर होर्डिंग्स निर्धारित स्थानों पर लग सकते हैं। लेकिन शहर विज्ञापन होर्डिंग्स से पटा पड़ा है। आचार संहिता का सबसे ज्यादा उल्लंघन प्रदेश सरकार कर रही है। सभी बसों पर नंबर हरियाणा के विज्ञापन लगे हुए हैं। कैथल रोडवेज की 147 बसों पर सरकारी विज्ञापन छपे हुए हैं। इसके अलावा नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे पर सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बड़े-बड़े बैनर होर्डिंग्स लगे हुए हैं। नियम के अनुसार शाम तक इन्हें उतार देना चाहिए था। लेकिन अभी तक जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इसकी शुरुआत नहीं की है। शहर के हर चौराहे दीवारों भी चुनावी पोस्टर लगे हुए हैं। कई प्रत्याशियों ने तो वॉल पेटिंग करवाई हुई है। दीवारों पर सफेदी कर ही इसे मिटाया जा सकता है। नगरपरिषद ने एक आध जगह से बैनर तो हटाए हैं। लेकिन शहर में अभियान चलाने की जरूरत है। शहरवासी राजेश, बिमल, किरण, श्याम, सतीश, सुशील, महिंद्र शर्मा पालाराम ने कहा शहर से सभी बैनर पोस्टर हटाए जाने चाहिए। सभी प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।
हटाएजा रहे हैं पोस्टर: जिलानिर्वाचन अधिकारी डीसी एनके सोलंकी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को सभी बैनर पोस्टर हटाने के आदेश दे दिए हैं। शहर में कोई बैनर पोस्टर नहीं रहने दिया जाएगा।