- Hindi News
- आरकेएसडी में स्वयंसेवकों ने 450 पौधे लगाए
आरकेएसडी में स्वयंसेवकों ने 450 पौधे लगाए
कैथल | आरकेएसडीकॉलेज में एनएसएस की तीनों यूनिटस के स्वयंसेवकों ने वन महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल डाॅ. एसबी गोयल डा. गीता गोयल ने किया। स्वयं सेवकों ने कॉलेज स्टेडियम में करीब 450 पौधे लगाए। डाॅ. ओपी सैनी, राकेश मित्तल और रचना सरदाना के नेतृत्व में पौधारोपण किया। इस अवसर पर डाॅ. सीबी सैनी, जयबीर धारीवाल, अंजलि कुर्रा प्रो. पूजा ने सहयोग किया।