पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोषण के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी: सतबीर

शोषण के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी: सतबीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | सीटूजिला कैथल जरनल बॉडी की एक बैठक जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव शकुंतला ने किया। सीआईटीयू राज्य महासचिव सतबीर ने कहा कि ये लड़ाई शोषण भ्रष्टाचार के विरोध है। नेता बदलने से कुछ नहीं होगा। नेता और नीति दोनों बदलने चाहिए। तभी शोषित वर्ग, मजदूर आम जनता के साथ न्याय होगा। उन्होंने कहा कि हकों के लिए आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर, आशा या फिर मिड-डे मील तमाम मजदूरों को एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा। तभी न्याय मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर प्रेम, नरेश, शकुंतला, महेंद्र जयभगवान उपस्थित थे।