डाइट में तीन दिवसीय सेमीनार का समापन
ज्यादातर लोग नहीं जानते अधिकार
साकरानिवासी ईशा ने कहा कि आज भी अनेकों ऐसे लोग हैं जिन्हें अपने अधिकारों कर्तव्यों के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे में वे समाज में दबे रहते हैं। स्वार्थी लोग दबे कुचले लोगों का शोषण करते रहते हैं। ऐसे लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
समाज सेवा में भला
^बलराजनगर निवासी पिंकी ने कहा कि समाज सुधार से ही अपना सुधार हो सकता है। ऐसे में हर व्यक्ति को समाज सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। अभी बीए पास की है। पढ़ाई के साथ-साथ ब्यूटीशियन का काम भी कर रही हूं। नेहरु युवा केंद्र से प्रेरित होकर गांव की लड़कियों को ब्यूटीशियन का काम सिखा कर आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करती हूं।
कैथल : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित सेमिनार में बैठे वालंटियर।
60 स्वयंसेवकों ने समाजसेवा के तरीकों की जानकारी दी
भास्कर न्यूज | कैथल
जिलाशिक्षाएवं प्रशिक्षण संस्थान में नेहरु युवा केंद्र के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय सेमीनार के अंतिम दिन 60 के करीब युवक युवतीयों ने हिस्सा लिया। जिला युवा समन्वयक डॉ. सुरेंद्र गौड़ ने बताया कि युवा मंडल युवती मंडल वालंटियर हैं।
इनका मुख्य काम सोशल वर्क करने के लिए युवाओं युवतियों को प्रेरित करना है। सोशल वर्क में गांवों शहरों में सफाई करना, एड्स के प्रति जागरूक करना, कन्या भ्रूण हत्या रोकना, एड्स के प्रति जागरूक करना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन पौधा रोपण करना शामिल है। उन्होंने कहा कि अब तक इन वालंटियर को डॉ. महेश गौड़, बलवीर सिंह, अनिल गिरधर मुकेश संबोधित कर चुके हैं। ये वालंटियर गांवों में जाकर लोगों को पेंशन लेने के लिए फार्म भरना, आंखों की जांच कराना लाडली योजना के लिए फार्म भरने जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। गांवों में ज्यादातर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में पता नहीं होता।
इसके अलावा उन्हें वे फार्म भरने के बारे में भी जानकारी देते हैं। गौड़ ने कहा कि जिले के 150 गांवों में वालंटियर हैं। इन वालंटियर को अलग-अलग कार्यक्रम के तहत समाजसेवा के लिए प्रेरित किया जाता है। अच्छा काम करने वाले वालंटियर को जिला स्तर प्रदेश स्तर पर सम्मानित भी किया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक वालंटियर को युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण का सर्टिफ